सोनभद्र, सितम्बर 7 -- सोनभद्र,संवाददाता। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की सोनभद्र जिला कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। अमित शुक्ला को जिलाध्यक्ष चुना गया। सात पदों पर हुए निर्वाचन में तीन पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। मनीष कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुकेश सिंह यादव कनिष्ठ उपाध्यक्ष, चंद्रशेखर मंत्री, दीपक कुमार मौर्य उपमंत्री, अनिता चौबे कोषाध्यक्ष और अंकित पाल लेखा परीक्षक निर्वाचित हुए। चुनाव पर्यवेक्षक विनीत त्रिपाठी, सह-निर्वाचक अधिकारी रिशुन कुमार व चुनाव अधिकारी अवनीश पटेल की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हुई। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी दो वर्षों तक संगठन का प्रतिनिधित्व करेगी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने लेखपालों के हित और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर सुबोध सिंह, संजय सिंह, साजिद खां, र...