कटिहार, फरवरी 28 -- कटिहार। सीमांचल दौरे पर पूर्णिया पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टनटन ठाकुर ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुस्तक एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। मुलाकात के दौरान सीमांचल क्षेत्र से जुड़े सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, विकास और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। टनटन ठाकुर ने कहा कि गृह मंत्री के नेतृत्व में देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। आतंकवाद, नक्सलवाद, संगठित अपराध और सीमा सुरक्षा के क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों, विशेषकर सीमांचल जैसे संवेदनशील इलाकों में शांति और विकास का वातावरण स्थापित करने में केंद्र सरकार क...