नई दिल्ली, मई 14 -- अमित शाह व नितिन नवीन से मिले योगी आदित्यनाथ-------------- -उत्तर प्रदेश में मंत्रियों को विभागों के बंटवारे के पेंच सुलझे

मुख्यमंत्री की दिल्ली यात्रा -संगठन और अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर भी हुई चर्चा ------------ नईदिल्ली। विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री ने अपने संक्षिप्त दिल्ली दौरे में पार्टी के दोनों प्रमुख नेताओं से चर्चा कर मंत्रियों को विभागों के बंटवारे और प्रदेश संगठन के मुद्दों को लेकर चर्चा की है। साथ ही अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर मौजूदा राजनीतिक हालातों की जानकारी भी दी है。

मंत्रियों के विभागों पर चर्चा मुख्यमंत्री की गृह मंत्री के साथ आधे घंटे से ज्यादा की...