अमरोहा, जून 27 -- अमित शाह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस.के. शुक्ला ने शनिवार को रजत नारायण अग्रवाल को संगठन का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। नियुक्ति पर रजत नारायण अग्रवाल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और समाज सेवा के कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही युवाओं को केंद्र सरकार की योजनाओं, कौशल विकास और विकसित भारत के संकल्प से जोड़कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...