रायपुर, मई 19 -- छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म होने के दावों के बीच अब राजनीति भी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके ही पुराने वादे की याद दिलाते हुए बड़ा सवाल खड़ा किया है। बघेल ने पूछा कि नक्सल मुक्त पंचायतों को 1 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया गया था, तो अब तक कितनी पंचायतों को 1 करोड़ रुपया दिया है? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर सरकार ने पैसा नहीं दिया है, तो अमित शाह को बस्तर के लोगों से माफी मांग लेनी चाहिए।कितनी पंचायतों को 1 करोड़ रुपये दिए? अमित शाह जी ने इसी बस्तर में आकर कहा था, जो गांव नक्सल मुक्त होगा उन पंचायतों को हम एक करोड़ रुपये देंगे। बताओ, बोला था या नहीं। हल्के-फुल्के अंदाज में कहा- क्या पत्रकार लोग हां भी नहीं कहोगे। बोले थे ना? तो कितनी पंचायतों को 1 करोड़ रुपया दिया ह...