अमित शाह ने सिलीगुड़ी के पास सीमा सुरक्षा का जायजा लिया
नई दिल्ली, जुलाई 18 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को उत्तरी बंगाल में संवेदनशील राष्ट्रीय सीमाओं पर बॉर्डर फेंसिंग के साथ सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया और बीएसएफ के लिए 77.06 करोड़ रुपये की लागत वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, शाह उत्तरी बंगाल के शहर सिलीगुड़ी के बाहरी इलाके में फुलबारी बॉर्डर आउटपोस्ट के जुमागाछ इलाके में बीएसएफ की 18वीं बटालियन की सीमा चौकी पर पहुंचे। यहां उन्होंने अर्द्धसैनिक बलों के जवानों से बातचीत की, फेंसिंग के पास बने वॉच टॉवर का दौरा किया और एक पौधा भी लगाया। केंद्रीय गृह मंत्री राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम बागडोगरा पहुंचे थे। इस महीने में उनका यह दूसरा दौरा था। उन्होंने ने बीएसएफ के 'प्रहरी सम्मेलन' में हिस्सा लिया। चौकी पर उनके साथ बंगाल के मुख्यमंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.