पटना, मार्च 7 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मीटिंग के लिए बुलाया है। बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर चल रहीं चर्चाओं के बीच सियासी हलचल तेज है। सम्राट रविवार को शाह से पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट पर मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि दोनों के बीच बिहार के बदले हालात और नई सरकार को लेकर विचार-विमर्श हो सकता है। हालांकि इस बैठक की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। पहले यह मुलाकात दिल्ली में होनी थी। सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया गया था। लेकिन अमित शाह के कार्यक्रम में बदलाव के बाद मुलाकात का स्थान भी बदल दिया गया। इसे दिल्ली के बजाए बागडोगरा एयरपोर्ट कर दिया गया। हवाई अड्डा पर वीआईपी लाउंज में रविवार को दोनों नेताओं की मुलाकात होगी। शाह का विधानसभा चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल में कई कार्यक्रम...