अमित शाह ने बुलाई ओडिशा-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों की बैठक
नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच लंबे समय से चल रहे महानदी जल विवाद को सुलझाने के लिए एक अक्तूबर को दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। ओडिशा के महाधिवक्ता पीतांबर आचार्य ने मंगलवार को जानकारी दी। यह घटनाक्रम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के ओडिशा के अपने समकक्ष मोहन चरण माझी से यहां दो दिवसीय दौरे के दौरान मुलाकात करने के महज 10 दिन बाद हुआ। साय ने उस दौरान विश्वास जताया था कि लंबे समय से चले आ रहे इस विवाद का जल्द समाधान हो जाएगा। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल भी इस महत्वपूर्ण बैठक में मौजूद रहेंगे, जिससे दोनों राज्यों के बीच विवाद के समाधान का रास्ता खुलेगा।महानदी के जल के बंटवारे को लेकर विवाद एक दशक से अधिक समय से जारी है। ओडिशा ने छत्तीसग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.