चंडीगढ़, मार्च 14 -- पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बिगुल फूंक दिया है। शनिवार को मोगा के किल्ली चहलां गांव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बदलाव रैली से इसका आगाज हुआ। रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि मैं पंजाब के लोगों से अपील करने आया हूं। भाजपा पहले पंजाब में अकालियों के जूनियर पार्टनर के तौर पर सरकार का हिस्सा थी। जब भी हम आपके सामने आए, हम छोटे भाई की भूमिका में आए लेकिन भाजपा अब 2027 में अपनी सरकार बनाने के लिए जी जान लड़ाने जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब ने कांग्रेस, अकालियों और आम आदमी पार्टी को कई मौके दिए हैं और अब भाजपा को भी मौका देना चाहिए। हम पंजाब में बदलाव लाएंगे। मैं पंजाब की माताओं, बहनों और बुजुर्गों समेत सभी से आशीर्वाद लेने आया हूं। हमें अपना आशीर्वाद दें। शाह ने अपने भाष...