लखनऊ, मार्च 12 -- सुलतानपुर, संवाददाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की वॉइस रिकॉर्डिंग के सत्यापन की मांग की गई है। याची पक्ष के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने अदालत में अर्जी देकर रिकॉर्डिंग को विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) से जांच कराने का अनुरोध किया है। अधिवक्ता ने गुरुवार को दायर प्रार्थना पत्र में कहा कि राहुल गांधी ने अपने बयान में अदालत में दाखिल सीडी को अविश्वसनीय और झूठा बताया है। ऐसे में राहुल गांधी की आवाज का नमूना लेकर उसे सीडी में मौजूद आवाज से मिलान कराना आवश्यक है, ताकि रिकॉर्डिंग की सत्यता की पुष्टि हो सके।इस मामले की सुनवाई कर रहे एमपी-एमएलए कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने अर्जी पर बचाव पक्ष से आपत्ति दाखिल करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.