हरिद्वार, मार्च 7 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ताकत को स्वीकार रहा है, लेकिन कांग्रेस को देश की बढ़ती प्रतिष्ठा रास नहीं आ रही है। वे शनिवार को बैरागी कैंप में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। धामी ने कहा कि आज दुनिया मान रही है कि भारत जल्द ही विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने जा रहा है, लेकिन कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते अब देश का विरोध करने लगे हैं। हाल ही में दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान कांग्रेस नेताओं ने वैश्विक मंच पर भारत को नीचा दिखाने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने तंज कसा कि कांग्रेस अब अपने 'युवराज' के अपरिपक्व नेतृत्व के कारण दिशाहीन हो चुकी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा ल...