अमित शाह के दौरे को लेकर ग्राम स्तर तक बनाई रणनीति
हरिद्वार, मार्च 3 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्राम स्तर तक रणनीति तैयार की जा रही है। इसी क्रम में वेद मंदिर आश्रम में पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में विस्तृत कार्ययोजना बनाई। यतीश्वरानंद बोले, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूरे हुए हैं। इन वर्षों में हुए विकास कार्य, जनकल्याणकारी योजनाएं और महत्वपूर्ण निर्णयों को जनता तक पहुंचाने का यह उपयुक्त अवसर है। इसी क्रम में शाह का दौरा संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए ग्राम स्तर तक संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस बैठक में डॉ. जयपाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.