फरीदाबाद, दिसम्बर 16 -- नूंह। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी सोशल मीडिया नदीम खान ने कहा कि लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह के भाषण ने कांग्रेस के झूठे प्रचार की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ईवीएम और चुनाव प्रक्रिया पर भ्रम फैला रही है। जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें बनीं, वहां कभी ईवीएम पर सवाल नहीं उठे। हार के डर से अब वही व्यवस्था गलत बताई जा रही है। नदीम खान ने कहा कि अमित शाह ने तथ्यों के साथ चुनावी व्यवस्था को पारदर्शी और सुरक्षित साबित किया है। कांग्रेस को लोकतंत्र पर सवाल उठाने के बजाय जनहित की राजनीति करनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.