अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के बीच भाजपा विधायक से लूट, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे धरमलाल कौशिक
रायपुर, मई 18 -- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से लूटपाट की वारदात हो गई। भाजपा नेता मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान बदमाश उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक घटना रायपुर के शंकर नगर स्थित भारत माता चौक के पास हुई, जो सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आता है। बताया जा रहा है कि धरमलाल कौशिक रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश उनके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर मोबाइल लेकर फरार हो गए। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। उस वक्त वह अकेले ही मॉर्निंग वॉक पर थे। यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.