हरिद्वार, मार्च 7 -- भाजपा का दावा है कि बैरागी कैंप में शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह को सुनने के लिए करीब 1.75 लाख लोगों की भीड़ जुटी। जनसभा संपन्न होने तक लोगों का पंडाल में पहुंचने का सिलसिला बना रहा। राज्य के विभिन्न कोनों से लोग अमित शाह की जनसभा में शिरकत करने पहुंचे। रोडवेज व प्राइवेट बसों के साथ स्कूली बसों को जनसभा में लोगों की आवाजाही के लिए लगाया गया था। भीड़ देखकर शाह भी दिखे गदगदपंडाल में मौजूद भीड़ को देखकर गृह मंत्री भी गदगद नजर आए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर रहा। अमित शाह अपने संबोधन से युवाओं में जोश भर गए। इसके साथ उन्होंने 2027 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का संदेश भी कार्यकर्ताओं को दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...