नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हिंजलगंज में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा से ठीक पहले एक बड़ी कार्रवाई हुई है। चुनाव आयोग ने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में हिंजलगंज थाना के प्रभारी (OC) संदीप सरकार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शुक्रवार को होने वाली इस हाई-प्रोफाइल चुनावी सभा से कुछ ही घंटे पहले हुई इस कार्रवाई ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के दौरान कुछ गंभीर खामियां पाई गई थीं, जिसके बाद आयोग ने यह सख्त कदम उठाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संदीप सरकार पर चुनाव आचार संहिता के दौरान और वीआईपी मूवमेंट को लेकर निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन में ढिलाई बरतने का आरोप लगा है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किय...