हमारे प्रतिनिधि, सितम्बर 17 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार 18 सितंबर को बेगूसराय में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लगभग 2500 नेताओं संग बैठक करेंगे। बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्थित स्टेडियम में होने वाले भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बाढ़, पटना ग्रामीण, पटना महानगर, बेगूसराय, नालंदा, खगड़िया, जमुई, लखीसराय, मुंगेर एवं शेखपुरा जिले के मंडल अध्यक्ष और जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। शाह के कार्यक्रम को देखते हुए बेगूसराय में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। गुरुवार को चुनिंदा जगहों पर स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। साथ ही शहर के कई रास्तों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। बेगूसराय सदर के अनुमंडल अधिकारी ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अमित शाह की यात्रा के दौरान कई स्थानों पर बैरिकेडिंग और ड्रॉप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.