अमित शाह की इमेज का गुब्बारा फट चुका है, संसद आने की हिम्मत नहीं: राहुल गांधी
नई दिल्ली।, अगस्त 12 -- Amit Shah vs Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि वह पिछले 20 दिनों से सदन से गायब हैं और उनमें संसद में आकर छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से जुड़े सवालों का जवाब देने की हिम्मत नहीं है। राहुल गांधी ने बुधवार को संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि विपक्ष को शाह का भाषण नहीं, बल्कि छात्रों पर हुई कार्रवाई के सवालों के जवाब चाहिए। उन्हें संसद में आने की हिम्मत दिखानी चाहिए लेकिन ऐसा लगता है कि गृहमंत्री को अपनी छवि की ज्यादा चिंता है इसलिए वह सदन में आने से बच रहे हैं। उन्होंने कहा ''सच यही है कि अमित शाह की इमेज का गुब्बारा फट चुका है। उनके अंदर संसद आने की हिम्मत ही नहीं है। वे 20 दिनों से गायब हैं। यहां बैठे थे, गाड़ी आती थी, जाती थी। उनके काफिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.