अमित शाह और शिवराज ने अल-नीनो के प्रभावों की समीक्षा की
नई दिल्ली, जुलाई 3 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'अल-नीनो' के कारण देश के कुछ भागों में सामान्य से कम वर्षा एवं उसके प्रभाव की समीक्षा की। बैठक में केंद्रीय गृह सचिव, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण सचिव सहित विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। अमित शाह ने कहा कि सरकार अल-नीनो के कारण देश के कुछ भागो में सामान्य से कम वर्षा एवं संभावित सूखे जैसे हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने कृषि एवं सभी संबंधित मंत्रालयों से सजग रहने तथा राज्य सरकारों के साथ समन्वय बना के किसानों को सही प्रकार की फसल की बुआई करने के लिए जानकारी देने को कहा। शाह ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से देश के सभी जलाशयों की निगरानी करने के निर्देश दिए। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.