अमित शाह आज से मुंबई, पुडुचेरी और तमिलनाडु के दौरे पर
नई दिल्ली, अगस्त 7 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 8-9 अगस्त को महाराष्ट्र, पुडुचेरी और तमिलनाडु का दौरा करेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आठ अगस्त को अमित शाह सुबह 10:30 बजे मुंबई में एनयूसीएफडीसी के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम शारदा सदन, 11 सैयद अब्दुल्ला बरेलबी रोड पर आयोजित किया जाएगा। इसके अगले दिन नौ अगस्त को शाह पुडुचेरी में सुबह 7:30 बजे पुडुचेरी पुलिस ग्राउंड, गोरीमेडु में पुडुचेरी पुलिस को प्रेसिडेंट्स कलर प्रदान करेंगे। इसके बाद वे तमिलनाडु के तिरुवन्नामलई पहुंचकर सुबह 11:30 बजे श्री रमण महर्षि आश्रम में दर्शन-पूजन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.