नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बनाए गए बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर और मुकरबा चौक अंडरपास का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह मोदी मिल फ्लाईओवर और लोनी रोड गोल चक्कर अंडरपास की आधारशिला भी रखेंगे। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की इन परियोजनाओं का दिल्लीवालों को लंबे समय से बेसब्री से इंतजार था। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा उपस्थित रहेंगे। यह भी पढ़ें- 10km रूट, 8 स्टेशन; कर्तव्य भवन-इंद्रप्रस्थ तक मार्च में शुरू होगा मेट्रो का काम10 किलोमीटर का कॉरिडोर होगा सिग्नल फ्री सराय काले खां से मयूर विहार फेज-1 तक तैयार बारापुला फेज-3 कॉरिडोर की लंबाई 3.5 किलोमीटर है। रैंप और लूप को मिलाकर इसकी कुल लंबाई 4.9 किलोमीटर हो जाती है। छह ल...