उरई, जून 19 -- उरई। संवाददाता उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने खंड मंत्री और प्रांतीय सह सचिव पदाधिकारियों को नियुक्त किया है। इसमें जालौन की जिम्मेदारी अमित कुमार पाल को दी गई है। पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन को गतिशील व मजबूत बनाने और संवर्ग की सामयिक समस्याओं के निराकरण के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है। अमित ने बताया कि जिस उम्मीद और भरोसे के साथ यह दायित्व किया गया हैं, उसका वह बखूबी निर्वाहन करने के साथ ही संघ को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...