महाराजगंज, अप्रैल 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम ठूठीबारी थाने के प्रभारी निरीक्षक नवनीत नागर के निलंबन के बाद एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने चौक थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमित सिंह को ठूठीबारी का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया है।अमित सिंह पूर्व में ठूठीबारी से सटे बरगदवा थाने के प्रभारी रह चुके हैं। पुलिस कार्यालय के मीडिया सेल के अनुसार एसपी ने अपने पीआरओ उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह को जनसुनवाई सेल में तैनात किया है। जनसुनवाई सेल में कार्यरत उपनिरीक्षक विजय द्विवेदी को पीआरओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विजय द्विवेदी पहले भी एसपी के पीआरओ रह चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.