बलिया, अप्रैल 28 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के बछईपुर गांव में पत्नी और सास की हत्या चाकू नहीं बल्कि गड़ासे से किया गया था। गांव से करीब एक किमी पूरब झाड़ी में हत्या में प्रयुक्त गड़ासा (दाव) को पुलिस ने बरामद किया है। हालांकि तीन दिनों बाद भी पुलिस की तीन टीमें आरोपी को पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी है। गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर निवासी अमित गुप्ता ने शनिवार की रात ससुराल बछईपुर में पहुंचकर पत्नी प्रीति तथा सास सुशीला की धारदार हथियार से हत्या कर दी। उसने ससुर अंतू गुप्ता और अपने तीन साल के बेटे अवि को हमला कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- प्रीति से बेइंतहा प्यार करता था आरोपी अमित लोगों का कहना है कि उसका उदेश्य पत्नी के अलावे ससुराल के सभी सदस्यों की हत्या की थी। पड़ोस के एक मकान के जरिये छत के रास्ते अंदर पहुंचे अमित ने पहले ...