देहरादून, मार्च 8 -- नई टिहरी। हिमालयन ओटू-द टिहरी लेक फेस्टिवल के तहत दूसरे दिन की सांस्कृतिक संध्या में बालीवुड गायक अमित त्रिवेदी के गीतों की धूम रही। त्रिवेदी व इनके साथियों ने नये व पुराने कंपोज गीतों को सुनाकर जमकर दर्शकों-श्रोताओं की तालियां बटोकर शाम को यादगार बना दिया। गंगा अवतर ना‌ट्य मंच व गंगा आरती का आयोजन ने भव्यता प्रदान करने का काम किया। लेक फेस्टिवल के तहत कोटी में आयोजित सांस्कृतक संध्या के तहत कोटी में हुए लाइव परफॉर्मेंस के तहत गायक अमित त्रिवेदी ने जय हो जय हो शंकरा, जयकाल-महाकाल से गाने की शुरूआत की। जिस पर दर्शकों ने जमकर तालियां पीट कर भक्तिमय हुए। जिसे बाद लगातार एक से एक प्रस्तुतियां दी गई। जिन पर दर्शकों ने जमकर आनंद लिया। इसके बाद मेरे दिल की गीत गाया। मेघना मिश्रा ने हवा के झोंके आज मौसम से संवार दो। देवेंद्र ...