मुरादाबाद, जनवरी 12 -- मुरादाबाद। कंपोजिट विद्यालय कलालखेड़ा, विकासखंड कुंदरकी के सहायक अध्यापक अमित तोमर को पंचम अखिल भारतीय शैक्षिक विमर्श एवं शिक्षक सम्मान समारोह 2026 में टीचर्स आईकन अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शैक्षिक नवाचार, योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, मूल्य आधारित शिक्षा तथा शैक्षिक सशक्तिकरण में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। समारोह का आयोजन सेफील्ड स्कूल, सोहलपुर रोड, पिरानकलियर, रूड़की में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार दद्दन मिश्रा, वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती रहे। इस अवसर पर अखिल भारतीय स्तर के 175 शिक्षकों को टीचर्स आइकन, शिक्षा श्री एवं आइडियल टीचर्स अवार्ड प्रदान किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.