अमित चौहान अध्यक्ष, शिवम वर्मा उपाध्यक्ष चुने गए
रुद्रपुर, फरवरी 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिला उद्योग अधिकारी सभागार में शनिवार को पशुधन प्रसार अधिकारी संवर्ग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के उपरांत डिप्लोमा पशु चिकित्सा सेवा संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। इस दौरान संघ की नई कार्यकारिणा का गठन कर अमित चौहान को अध्यक्ष और शिवम वर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा ललित पाल को सचिव, उमेश कुमार को कोषाध्यक्ष और फैयाज अली अंसारी को संप्रेक्षक मनोनीत किया गया। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी संजय सिंह चौहान एवं मुख्य प्रसार अधिकारी केएन कांडपाल की देखरेख में संपन्न हुई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ को मजबूत बनाने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। अधिवेशन में बीसी उप्रेती, हरिसिंह पवार, क्षेत्र प्रसार अधिकारी गिरीश शर्मा, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.