शामली, फरवरी 12 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक प्रांतीय मुख्यालय सुभाष चौक पर प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान अमित गर्ग को शामली नगर व्यापार मंडल का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि प्रदेश, जिला और नगर स्तर पर नई टीम का कार्यकाल एक जनवरी से शुरू हो चुका है। सभी पदाधिकारियों को अपने पद की गरिमा के अनुरूप जिम्मेदारी निभाते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य करना चाहिए। बैठक में व्यापारियों ने प्रदेश सरकार के बजट की समीक्षा करते हुए कहा कि इस बार भी बजट में व्यापारियों की समस्याओं की अनदेखी की गई है, जिससे व्यापारियों में निराशा है। कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में व्यापारी हैं और आगामी चुनावी वर्ष में व्यापारियों की भूमिका निर्णायक होगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.