गोड्डा, जून 11 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। जिला कुश्ती संघ की बैठक सह निर्वाचन मंगलवार शाम स्थानीय इंडोर स्टेडियम के कुश्ती कक्ष में संपन्न हुआ। संघ के उपाध्यक्ष धनंजय त्रिवेदी की अध्यक्षता में आहूत बैठक को संबोधित करते हुए गोड्डा जिला कुश्ती संघ के संस्थापक सुरजीत झा ने बताया कि नेशनल स्पोर्ट्स कोड के तहत झारखंड राज्य कुश्ती संघ से प्राप्त निर्देश के आलोक एवं उनके द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक संजीव झा, संयुक्त सचिव झारखंड राज्य कुश्ती संघ के पर्यवेक्षकत्व में प्रत्येक पद के लिए संपन्न निर्विरोध चुनाव में सर्वसम्मति से स्पोर्ट्समैन अमित कुमार सिंह को अध्यक्ष, यूनिक करियर पब्लिक स्कूल की प्राचार्या अर्पणा कुमारी को सचिव जबकि आकाश कुमार को कोषाध्यक्ष पद के लिए चुन लिया गया।

पदाधिकारियों का चयन इसके अलावा वरीय उपाध्यक्ष पद पर भानु प्रताप सिंह, उप...