अमित कुमार रानू मेरे बॉस हैं.., बाउंड्री और घर ढहाने में अरेस्ट आनंद बोला- बेलसंड विधायक दूर से सब देख रहे थे
हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अगस्त 27 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अहियापुर के झपहां उदनडीह गांव में जेसीबी से 52 लोगों की बाउंड्री व घर ढहाने में शामिल आनंद कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में यह पांचवीं गिरफ्तारी है। आनंद कुमार मूल रूप से वैशाली के महुआ का रहने वाला है। वर्तमान में अहियापुर थाना क्षेत्र में रह रहा था। घटना के वीडियो फुटेज से पहचान के बाद उसकी गिरफ्तारी हुई है। वह बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू व उनके भाई सोनू सिंह का काफी करीबी है। यह जानकारी बुधवार को सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को देख सबूत मिटाने के लिए आनंद ने अपना मोबाइल व सिम तोड़ दिया। पुलिस के समक्ष स्वीकारोक्ति बयान में उसने कहा है कि घटनास्थल पर मौजूद था। उसने बताया कि घटना को अंजाम देने में 40 से 50 लोग मौजूद थे। इसमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.