अमित कुमार ने 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता स्वर्ण
मथुरा, अगस्त 26 -- प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 61वीं राज्य स्तरीय जूनियर ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन मथुरा के बाधा दौड़ खिलाड़ी अमित कुमार ने अंडर 20 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि अमित कुमार ने 400 मीटर बाधा दौड़ में 53.22 सेकेंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं इस प्रतियोगिता में अब तक मथुरा के कृष कुमार ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। वही अंडर 18 आयु वर्ग में आदर्श चौधरी ने हेप्टाथलॉन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। वहीं इस प्रकार मथुरा के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण पदक जीते।खिलाड़ियों की इस सफलता पर उप जिला क्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार बाजपेई, उपाध्यक्ष संजय पाठक एवं विजय सिंह वर्मा, प्रतुल अग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.