अमित अध्यक्ष, कैलाश मंत्री, सुभाष उपाध्यक्ष मनोनित
गोरखपुर, अगस्त 2 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई) की बैठक रविवार को सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज परिसर में जिलाध्यक्ष हीरालाल गौड़ की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश नायक और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ प्रदेशीय मंत्री रामबहाल त्रिपाठी रहे। बैठक में सत्र 2026-27 के सदस्यता अभियान, गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रत्याशी चयन तथा 25 अगस्त को प्रस्तावित मंडलीय धरना-प्रदर्शन पर चर्चा की गई। डॉ. नायक ने कहा कि 20 अगस्त तक सदस्यता अभियान पूरा कर सूची प्रदेश कोषाध्यक्ष को भेजी जाएगी। उन्होंने शिक्षक निर्वाचन में ऐसे प्रत्याशी को उतारने की बात कही जो विधान परिषद में शिक्षकों की प्रभावी आवाज बन सके। रामबहाल त्रिपाठी ने संगठन को मजबूत करने और संघर्ष के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.