कौशाम्बी, मई 23 -- शासन ने शनिवार को कौशाम्बी के अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह का ट्रांसफर कर दिया। उनको एडीजी जोन कार्यालय मेरठ का एएसपी बनाया गया है। वहीं, यूपी-112 लखनऊ में तैनात रहीं एएसपी अमिता सिंह को कौशाम्बी भेजा गया है। शनिवार को शाम तक अमिता सिंह ने कार्यभार नहीं ग्रहण किया था। अमिता सिंह 2007 बैच की प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) अधिकारी हैं, जिन्हें बाद में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नत किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...