नई दिल्ली, मई 30 -- बॉलीवुड के महानायक एक्टर अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार देर रात एक ट्वीट करके क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की तारीफों के पुल बांधे। आईपीएल 2026 के फिनाले से पहले दोनों क्वालिफायर मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करके वैभव ने सबका दिल जीत लिया। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में वैभव की तारीफ करते हुए लिखा, 'सूर्यवंशी - 15 साल की उम्र का अद्भुत सूर्या। इस उम्र में तो हम बंटों और गुल्ली डंडा भी ठीक से नहीं खेल पा रहे थे।' बिग बी के इस ट्वीट पर लोगों का रिएक्शन भी देखने लायक है। जहां कुछ लोगों ने अमिताभ की तारीफों को हाथों-हाथ लिया, वहीं कुछ ट्रोलिंग की कोशिश करते दिखे।वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल में कमाल बात वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की करें तो राजस्थान रॉयल्स के इस स्टार खिलाड़ी ने IPL-2026 के क्वालिफायर मैचों में समा बांध दिया। ...