नई दिल्ली, मार्च 9 -- टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर बॉलीवुड के कई सिलेब्स खुशी जता चुके हैं। इस बीच क्रिकेट के शौकीन अमिताभ बच्चन ने का ट्वीट वायरल है। इसमें उन्होंने बताया है कि उन्होंने जीत के लिए क्या कुर्बानी दी। टीम इंडिया ने 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में धूम मचा दी। भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त दी। जीत के बाद शाहरुख खान से लेकर विकी कौशल तक ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को बधाई दी। अब अमिताभ बच्चन का ट्वीट भी सुर्खियां बटोर रह है। उन्होंने मैच की कई तस्वीरों के साथ लिखा है कि ऐसा कैसे हो गया।मैच ना देखना देशसेवा अमिताभ बच्चन क्रिकेट के तगड़े फैन हैं। सोशल मीडिया पर उनकी दीवानगी अक्सर जाहिर होती रहती है। वह बड़े शौक से क्रिकेट देखते हैं लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में एक अंधविश्वास के चलते उन्होंने मैच न...