अमिताभ बच्चन ने चलाई बेटे अभिषेक की Land Rover Defender Octa, 2.62 करोड़ रुपये है SUV की शुरुआती कीमत
नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लग्जरी कारों का जबरदस्त क्रेज है। हाल ही में उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने नई Land Rover Defender Octa खरीदी थी। अब एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बिग बी खुद इस लग्जरी एसयूवी को चलाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो E24 चैनल ने शेयर किया है। वीडियो में अमिताभ बच्चन के घर के बाहर से पेट्रो कॉपर कलर की लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा निकलती दिखाई देती है। घर के बाहर पहले से ही फैंस और फोटोग्राफर्स मौजूद थे। एसयूवी को धीरे-धीरे बाहर निकालने के बाद बिग बी ट्रैफिक देखकर सड़क पर आते हैं और वहां मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन करते हैं। वीडियो में कार के अंदर उनके अलावा कोई और नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि अमिताभ खुद ही बेटे की नई एसयूवी की ड्राइव का मजा लेने निकले थे।अभिषेक बच्चन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.