नई दिल्ली, अगस्त 25 -- अमिताभ बच्चन इन दिनों शो कौन बनेगा करोड़पति में नजर आ रहे हैं। शो का 18वां सीजन चल रहा है और हाल ही के एपिसोड में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के गोल्ड मेडलिस्ट लवलीना बोर्गोहैन, झंडू कुमार, शर्मिला धंकर और अस्मिता डे शो में आए। इस दौरान इनसे बात करते हुए बिग बी ने बताया कि कैसे उन्हें फिल्मों के सेट पर डांट पड़ती थी।बिग बी को सेट पर पड़ती थी डांट दरअसल, केबीसी 18 के स्पेशल एपिसोड में बिग बी, झंडू, लवलीना, शर्मिला और अस्मिता से बात करते हैं और इस दौरान अस्मिता ने बिग बी से पूछा कि क्या आपको कभी सेट पर डांट पड़ी है तो बिग बी बोले, 'हमको बड़ी डांट पड़ती थीं। शुरू में तो बहुत पड़ी थी कि तुमको कुछ आता नहीं है, तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ।' यह भी पढ़ें- सुनिधि ने अमिताभ से कहा- मुझे आप पर क्रश था, बिग बी का जवाब सुन शर्मा गईं सिंगर...