नई दिल्ली, मई 20 -- बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर अपने पर्सनल ब्लॉग पर अपने दिल की बातें साझा करते रहते हैं। वह अक्सर अपने ब्लॉग में रविवार को फैंस से होने वाली मुलाकात की झलकियां साझ करते रहते हैं। वह इस मौके को दर्शकों के प्रति आभार प्रकट करने का मौका मानते हैं और यह काम वह बीते कई सालों से करते आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने हाल ही में फैंस के साथ मुलाकात की अपनी कई तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि उन्हें अब भी इस बात की चिंता होती है कि क्या कोई उनसे मिलने के लिए आएगा।अमिताभ बच्चन को आज भी होती है यह फिक्र अमिताभ बच्चन ने Tumblr पर अपनी कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह ढेरों फैंस का खुशी-खुशी अभिवादन करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ ब्लॉग में उन्होंने लिखा, 'मैं घर से शुभचिंतकों से मिलने के लिए अंदर जाता हूं... स्टाफ, सिक्योरिट...