नई दिल्ली, फरवरी 20 -- राजपाल यादव अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर हैं। उनके चेक बाउंस और लोन ना चुकाने का केस अभी कोर्ट में है। यह केस लोगों की नजरों में तब चढ़ा जब राजपाल का जेल जाने से पहले एक इमोशनल वीडियो वायरल हुआ। इस केस से जुड़े कई अपडेट्स अब सामने आ रहे हैं। अब राजपाल के वकील भास्कर उपाध्याय ने केस से जुड़ीं अपने पक्ष की बातें रखी हैं। उनका आरोप है कि राजपाल यादव को लोन देने वाले माधव गोपाल अग्रवाल इस बात से चिढ़ गए थे कि उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ बैठने को नहीं मिला।बिग बी की वजह से निकाली खुन्नस? राजपाल यादव के वकील भास्कर ने एचटी सिटी को डिटेल में इस केस के बारे में बताया। भास्कर बोले, 'सितंबर में अमिताभ बच्चन मूवी लॉन्च के लिए आए और माधव अग्रवाल उनके साथ स्टेज शेयर करना चाहते थे। राजपाल की टीम ने मना कर दिया क्योंकि अमिताभ बच्चन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.