नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) 83 साल की उम्र में भी लगातार काम कर रहे हैं। अब उनकी कमाई और संपत्ति को लेकर भी एक बड़ी खबर सामने आई है। साल 2026 की हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन की कुल संपत्ति बढ़कर करीब 4,000 करोड़ रुपये हो गई है। दिलचस्प बात यह है कि पिछले साल उनकी संपत्ति 1,630 करोड़ रुपये बताई गई थी। यानी एक साल में उनकी नेटवर्थ में करीब 145 फीसदी का इजाफा हुआ है। शाहरुख खान के बाद दूसरे नंबर पर बिग बी इस बढ़ोतरी के साथ अमिताभ बच्चन मनोरंजन जगत के सबसे अमीर सितारों की लिस्ट में शाहरुख खान के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की कुल संपत्ति करीब 10,000 करोड़ रुपये है, जबकि अमिताभ बच्चन की संपत्ति 4,000 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह भी पढ़ें- अमिताभ...