नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति शो में नजर आ रहे हैं। बिग बी के इस शो को काफी पसंद किया जाता है। अब शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें केबीसी की हॉटसीट पर अक्षय कुमार और सैफ अली खान बैठे नजर आ रहे हैं। प्रोमो में आप देखेगें कि बिग बी, सैफ के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताते हैं जिसे सुनकर एक्टर भी हैरान हो जाते हैं।बिग बी और सैफ का रिलेशन दरअसल, सैफ और अक्षय बैठे होते हैं कि तभी बिग बी बोलते हैं कि बहुत कम लोग हमारे रिलेशन के बारे में जानते हैं तो इस पर सैफ हैरान होकर पूछते हैं कौन मैं? यह भी पढ़ें- 'जूते, चप्पल और बेलन के लिए तैयार रहना', अमिताभ ने शादीशुदा मर्दों को दी चेतावनीकपूर परिवार से जुड़ी हैं बिग बी की बेटी इसके बाद बिग बी बताते हैं कि कैसे दोनों के परिवार का कनेक्शन है। अमिताभ बताते हैं कि राज...