नई दिल्ली, मार्च 9 -- नाग अश्विन के निर्देशन में बनी साइंस-फिक्शन 'कल्कि 2898 एडी' सुपरहिट और एक्सपेंसिव मूवी रही है। इस फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे बड़े नाम थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से फिल्म में सबसे ज्यादा पैसे लेने वाला एक्टर कौन था? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं...इस एक्टर ने ली सबसे ज्यादा फीस फिल्ममेकर ने हाल ही में रिवील किया है कि 'कल्कि 2898 एडी' की शूटिंग के लिए किस एक्टर ने प्रतिदिन करीब 18 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि साउथ के सुपरस्टार कमल हासन हैं। फिल्ममेकर युगी सेतु ने हाल ही में इंडियाग्लिट्ज को अपना इंटरव्यू दिया है। इस दौरान युगी सेतु ने बताया कि इस साइंस फिक्शन एपिक फिल्म में कमल हासन को उनके रोल क...