अमिताभ ठाकुर को सुरक्षा देने की मांग, आजाद अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन
शामली, जून 17 -- आजाद अधिकार सेना के पदाधिकारियों ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर को संभावित सुरक्षा जोखिमों के मद्देनजर उच्च श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर भारत सरकार के गृह मंत्रालय के नाम एक ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। मंगलवार को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि अमिताभ ठाकुर लंबे समय से भ्रष्टाचार, माफिया तंत्र, प्रशासनिक अनियमितताओं तथा जनविरोधी गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। साथ ही वह आम नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत हैं। संगठन का कहना है कि जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने के कारण अनेक प्रभावशाली एवं असामाजिक तत्वों के हित प्रभावित होते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं बनी हुई हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि अमिताभ ठाकुर का तत्काल उच्चस्तरीय खतरा मूल्यांकन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.