देवरिया, दिसम्बर 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। यूपी के चर्चित आईपीएस व पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर की जमानत अर्जी पर होने वाली सुनवाई सोमवार को शोक के चलते टल गई। अब मंगलवार को जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी। अर्जी पर सुनवाई के लिए दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने जमकर तैयारी की है। लखनऊ के गोमतीनगर के विराम खंड निवासी अमिताभ ठाकुर ने 1999 में देवरिया में एसपी रहने के दौरान पत्नी नूतन के नाम से औद्योगिक क्षेत्र में प्लाट खरीदा था। प्लाट खरीदने के दौरान नूतन ठाकुर की जगह नूतन देवी व पति का नाम अमिताभ ठाकुर की जगह अभिजात लिखा गया। सितंबर 2025 में इस मामले में लखनऊ के ताल कटोरा थाने में केस दर्ज हुआ था। 10 दिसंबर को दिल्ली जाते समय शाहजहांपुर के समीप से ट्रेन से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया था। उनकी जमानत के लिए देवरिया सीजेएम न्यायालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.