लोहरदगा, अगस्त 17 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी की चौथी पुण्यतिथि पर लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वर्गीय चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि झारखंड में क्रिकेट को सशक्त पहचान दिलाने में अमिताभ चौधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनकी दूरदर्शी सोच, कुशल नेतृत्व, अनुशासनप्रिय कार्यशैली और क्रिकेट के प्रति समर्पण ने राज्य में क्रिकेट के विकास को नई दिशा दी। खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और क्रिकेट की आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए किए गए उनके प्रयास सदैव स्मरणीय रहेंगे। यह भी पढ़ें- अमिताभ चौधरी की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित लोहरदगा जिला क्...