नई दिल्ली, मार्च 15 -- सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने अपने करियर के शुरुआती सालों में शानदार और सफल फिल्में की। 70 का दशक तो अमिताभ के नाम रहा। इस दशक में आई उनकी फिल्में शोले, डॉन, अमर अकबर एंथनी, दीवार, काला पत्थर, परवरिश, सुहाग, कभी कभी, अभिमान, त्रिशूल जबरदस्त हिट रही। इसी लिस्ट में उनकी फिल्म मुकद्दर का सिकंदर भी शामिल थीं। 1978 में आई इस फिल्म में अमिताभ के साथ रेखा, राखी और विनोद खन्ना जैसे एक्टर नजर आए थे। इस फिल्म से जुड़ा एक खास किस्सा है। दरअसल, फिल्म के एक गाने की सिर्फ चार लाइन गवाने के लिए खासतौर पर रफी साहब को बुलाया गया था। और इन चार लाइन ने जो कमाल किया वो आज तक ऑडियंस नहीं भूल पाई है।अमिताभ पर फिल्माया गाना मुकद्दर का सिकंदर अमिताभ बच्चन के करियर की खास फिल्म मानी जाती है। इस फिल्म की कहानी और जबरदस्त परफॉरम...