रांची, मार्च 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। अमिटी विश्वविद्यालय, झारखंड में तीन दिवसीय वार्षिक युवा महोत्सव 'अमिफोरिया 2026' बुधवार से शुरू हुआ। कुलपति डॉ अशोक के श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। तीन दिनों तक चलने वाले महोत्सव के कार्यक्रमों को अकादमिक, सांस्कृतिक, खेल और वेब गेम्स जैसी विभिन्न श्रेणियों में आयोजित किया जाएगा। पहले दिन की शुरुआत अकादमिक और प्रबंधन से जुड़े कार्यक्रमों से हुई, जिसके बाद भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत राजस्थानी नृत्य प्रस्तुति दी गई। साथ ही, भारतीय वायु सेना के पैराट्रूपर्स ट्रेनिंग स्कूल के एक प्रमाणित पैराट्रूपर द्वारा पैरामोटर फ्लाइट ऑपरेशन का प्रदर्शन भी हुआ।दूसरे दिन महोत्सव में सांस्कृतिक, तकनीकी और खेल से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डीजे नाइट का आयोजन किया जाएगा...