अमावां संगत में महंत को लेकर विवाद गहराया, हंगामा
नवादा, मई 16 -- प्रखंड क्षेत्र के अमावां गांव के संगत में महंत पद को लेकर विवाद गहरा गया है। दो महीने पूर्व नियुक्त महंत दयानंद मुनि और पुराने महंत शक्तिमुनि दास के बीच खींचतान जारी है। ग्रामीण पुराने महंत के पक्ष में खड़े दिख रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में पुराने महंत शक्तिमुनि दास की ताजपोशी के दौरान हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने दो महीने पूर्व नियुक्त महंत को वहां से खदेड़ दिया। हंगामा की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद हंगामे को शांत कराया। साथ ही दोनों महंतों को थाना लाया गया।
महंत शक्तिमुनि दास का समर्थन अमावां संगत परिसर में मौजूद ग्रामीण महिलाओं संगीता देवी, अनिता देवी, मंजू देवी, कुंती देवी, कारी देवी, रामपति देवी, रूबी देवी आदि ने बताया कि लगभग 10 वर्षों से अधिक समय से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.