रुद्रपुर, सितम्बर 11 -- नानकमत्ता। अमावस्या पर गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में हजारों संगत ने मत्था टेका। शुक्रवार तड़के से ही संगत गुरुद्वारा पहुंचने लगी। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान कर पंजा साहिब की परिक्रमा की और सुख-समृद्धि की कामना की। गुरुद्वारा में सजे धार्मिक दीवान में धार्मिक जत्थों ने गुरुओं की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान अमृत संचार कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। संगत ने लंगर हाल पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक डेरा कार सेवा पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लिया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: भजन की मनमोहक प्रस्तुति पर झूमे भक्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...