उन्नाव, मई 16 -- उन्नाव, संवाददाता। अमावस्या स्नान के अवसर पर शनिवार सुबह जिले के आधा दर्जन गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु गंगा तट पहुंचने लगे और आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की। जिले के विभिन्न घाटों पर "हर-हर गंगे" और "गंगा मैया की जय" के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा। गंगा स्नान के लिए दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने गंगा में स्नान कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल कामना की। कई श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद घाटों पर दान-पुण्य भी किया। यह भी पढ़ें- वट अमावस्या पर लगाई आस्था की डुबकी घाटों के किनारे पूजा सामग्री और प्रसाद की दुकानों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही। अमावस्या स्नान को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सु...